डरा- धमकाकर एक लाख की रंगदारी वसूलने वाला अभियुक्त आया पुलिस की गिरफ्त में

खबर शेयर करें

The accused who extorted one lakh by intimidation came under police custody

समाचार सच, देहरादून। खुद को बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर लोगों को डरा- धमकाकर रंगदारी वसूलने वाले एक अभियुक्त को थाना कालसी पुलिस ने आगरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया हैं

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 18 जनवरी को थाना कालसी पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि अज्ञात अभियुक्त द्वारा पिछले दो माह से स्वंय को कुख्यात बिश्नोई गैंग का सदस्य बताकर फोन के माध्यम से उन्हे डरा- धमकाकर उनसे 100000 रुपये की रंगदारी वसूली गयी है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कालसी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया गया।

रंगदारी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुँवर द्वारा अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिनके अनुपालन में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन तथा संदीप नेगी पुलिस क्षेत्राधिकारी विकासनगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कालसी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा वादी से पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आये मोबाइल नम्बरों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी तो उक्त मोबाइल नम्बर का मनोज नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत होना ज्ञात हुआ, जिसकी वर्तमान लोकेशन आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में होना ज्ञात हुआ, जिस पर उच्चाधिकारीगणों के आदेशानुसार तत्काल पुलिस टीम को उक्त सम्भावित स्थान पर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें -   आशा भोसले ने 10 साल की उम्र में गाया था पहला गाना, 12,000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए

पुलिस टीम द्वारा रकाबगंज पहुंचकर संदिग्ध अभियुक्त मनोज के सम्बन्ध में गोपनीय रूप से जानकारी एकत्रित की गयी तथा मोबाइल की लोकेशन तथा मोबाइल नम्बर पर पंजीकृत आईडी में लगी फोटो के आधार पर अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र पन्ना दास निवासी ग्राम नरहौली, पो० हेवरा इटावा सैफई, उत्तर प्रदेश उम्र- 30 वर्ष को थाना रकाबगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि कुछ समय पूर्व उसे वादी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके ए-वन कैटेगरी का ठेकेदार होने तथा उसके पास काफी पैसा होने की जानकारी होने पर उसके द्वारा उसे बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का भय दिखाकर उसे डरा धमकाकर रंगदारी वसूलने की योजना बनाई तथा योजना के मुताबिक उससे 01 लाख रुपये की रंगदारी वसूली। अभियुक्त को स्थानीय न्यायालय सीजेएम आगरा से ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया गया है, जिसे समय से न्यायालय देहरादून के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जा रहा हैं।

यह भी पढ़ें -   बैसाखी पर उमड़ा जनसैलाब, हर की पौड़ी सहित घाटों पर श्रद्धालुओं की आस्था की डुबकी

श्रीमती कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आज पुलिस कार्यालय देहरादून में पत्रकारों से वार्ता करते हुये बताया की अभियुक्त मनोज कुमार के कथित बिश्नोई गैंग से संबंध के बारे में तथा अभियुक्त के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है। अभियुक्त मनोज द्वारा रंगदारी से वसूली गई धनराशि एक लाख रुपये से संबंधित बैंक खाते को भी फ्रीज करा दिया गया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440