हल्द्वानी में मदरसों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! बनभूलपुरा में दो और मदरसे सील, बिना रजिस्ट्रेशन चल रहे थे संस्थान

खबर शेयर करें

इंदिरा नगर और गौजाजाली में कार्रवाई से मचा हड़कंप, सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन की टीम ने की सीलिंग

समाचार सच, हल्द्वानी।
हल्द्वानी में बिना पंजीकरण संचालित किए जा रहे मदरसों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए इंदिरा नगर और गौजाजाली में संचालित दो मदरसों को सील कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के नेतृत्व में पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम ने दोनों संस्थानों की जांच की। जांच के दौरान इनके बिना रजिस्ट्रेशन संचालित होने की जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन ने दोनों मदरसों को सील करने की कार्रवाई की।

प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना आवश्यक पंजीकरण के संचालित किए जा रहे संस्थानों को लेकर प्रशासन की निगरानी और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें -   शुद्धिकरण विवाद पर यूथ कांग्रेस का हल्लाबोल! रुद्रपुर कलेक्ट्रेट घेरा, सुरभि द्विवेदी ने सरकार से पूछा- कार्रवाई कब?

गौरतलब है कि हल्द्वानी क्षेत्र में यह पहली कार्रवाई नहीं है। इससे पहले भी प्रशासन द्वारा दो अन्य मदरसों को सील किया जा चुका है। अब दो और मदरसों पर कार्रवाई होने के बाद बिना पंजीकरण संचालित होने वाले संस्थानों को लेकर प्रशासन का रुख सख्त नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 5 सितंबर 2026, शनिवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

बनभूलपुरा के इंदिरा नगर और गौजाजाली में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर क्षेत्र में संचालित मदरसों की जांच और उनके पंजीकरण को लेकर चर्चा तेज कर दी है। प्रशासन की ओर से आगे भी ऐसे संस्थानों की जांच किए जाने की संभावना है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440