नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक लगी रोक, दुष्कर्म और पॉक्सो में फंसे होने का मामला

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने महिला से दुष्कर्म और पॉक्सो मामले में फंसे नैनीताल दुग्ध संघ लालकुआं के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान, कोर्ट ने मुकेश बोरा को पुलिस जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। अगली सुनवाई 17 सितंबर को निर्धारित की गई है।

यह भी पढ़ें -   कौसानी स्कूल में रहस्यमयी घटनाएंः छात्राओं की बिगड़ती हालत से दहशत, “अलौकिक असर” की चर्चा तेज

मुकेश बोरा के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि याची को इस मामले में साजिशन फंसाया गया है। जबकि सरकार की ओर से कहा गया कि मुकेश बोरा के खिलाफ लालकुआं थाने में धारा 376 (2) (द), 506 भारतीय दंड संहिता और धारा 3(ड)/10 पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बढ़ा ‘जंगली खतरा’! 27 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, सांसद अजय भट्ट ने दिए सख्त आदेश

उत्तराखंड शासन द्वारा पॉक्सो अधिनियम को लेकर 11 अगस्त 2020 को जारी अधिसूचना की धारा 438 दंड प्रक्रिया संहिता के तहत ऐसे अपराधों में अग्रिम जमानत के प्रावधान लागू नहीं होते हैं।
दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद, कोर्ट ने फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है और कहा कि वह गवाहों को डराने-धमकाने का प्रयास न करें।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440