हल्द्वानी में बढ़ा ‘जंगली खतरा’! 27 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट, सांसद अजय भट्ट ने दिए सख्त आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शहर और आसपास के इलाकों में तेजी से बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष ने अब गंभीर रूप ले लिया है। लगातार हो रही घटनाओं और बढ़ती मौतों के बाद प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है।

काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें इस समस्या से निपटने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई।

बैठक में सांसद ने साफ शब्दों में कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए अब योजनाबद्ध और प्रभावी कदम उठाने होंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस समस्या का समाधान केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि जनभागीदारी से ही संभव है।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सांसद ने ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। लोगों को जंगल में जाते समय सतर्क रहने, समूह में जाने और तय समय का पालन करने की सलाह दी जाएगी।

वन विभाग को निर्देश दिए गए कि प्रभावित क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारे की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और पर्वतीय क्षेत्रों में झाड़ियों का नियमित कटान किया जाए, ताकि वन्यजीवों की आवाजाही कम हो सके। इसके साथ ही जंगल जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात करने के निर्देश भी दिए गए।

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं तेजस्वनी पाटिल को निर्देशित किया गया कि वन क्षेत्रों से सटे गांवों में सोलर लाइट, सोलर फेंसिंग, झाड़ी कटान और चारा वितरण को प्राथमिकता दी जाए। वहीं संवेदनशील इलाकों में पिंजरे और कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

यह भी पढ़ें -   19 अप्रैल 2026 रविवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

बैठक में यह भी सामने आया कि जनपद नैनीताल में वर्ष 2025 के दौरान वन्यजीवों और सांप के हमलों से 27 लोगों की जान जा चुकी है। प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य, चारा उपलब्धता और सोलर सुविधाओं को तेजी से बढ़ा रहा है।

बैठक में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, मेयर गजराज सिंह बिष्ट समेत कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी अपने सुझाव रखे और समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440