मौन प्रार्थना करने से मिलता लाभ

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। साधक शांत मुद्रा में, आंख बंद करके बैठ जाएं और ईश्वर के दिव्य प्रकाश का स्मरण करें। आपका अनन्त अंतरिक्ष में विशाल प्रकाश पुंज दिखाई पड़ेगा। दोनों हाथ ऊपर की ओर उठाकर, मन को नियंत्रित करके, उस दिव्य आलोक में प्रवेश करने का प्रयास करें। भागते हुए मन को उस प्रकाश के केंद्र में स्थिर करें, यहीं से मौन प्रार्थना होती है। मौन प्रार्थना का अर्थ है अपने पॉजीटिव विचारों को एकत्र कर किसी दिव्यप्रकाश युक्त बिंदु पर स्थिर करना। अपने विचारों को क्रियात्मक बनाते हएु अपने आत्मकल्याण की ओर प्रेरित करें। प्रार्थना में सबसे महत्वपूर्ण हैं, आपका पॉजीटिव विचार।
इतना सूक्ष्म होते हुए भी वह प्रत्येक प्राणी के मन की बात समझता है। मनुष्य किस भाव से, किस कारण से, किस कामना की सिद्धि के लिए मंदिर में बैठा है, वह सब परमात्मा समझता है। वह बनावटी भाषा या शास्त्रज्ञान सुनकर प्रभावित नहीं होता, केवल तुम्हारे बोधगम्य भावों को समझता है। अगर ऐसा नहीं होता तो भीलनी शबरी की पुकार सुनकर परमात्मा कैसे कैसे वहां पहुंचता ? इसीलिए मौन प्रार्थना का महत्व सर्वत्र होता है। मौन प्रार्थना में विचार प्रधान होता है, वहां कोई भाषा नहीं होती, केवल विचार होता है और आज विज्ञान भ्ज्ञी मानने लगा है कि विचार से पदार्थ प्रभावित हो सकता है। हम जल में पत्थर फैंकते है। तो तरंक उठती है, उसी प्रकार जब हम किसी विषय पर विचार करते हैं तो वहां भी तरंग उठती है। विचार ऊर्जा है और ऊर्जा को ही इनर्जी कहते हैं। ऊर्जा का कभी नाश नहीं होता, केवल उसका रूप बदल जाता है। शायद इसीलिए संतों के आश्रम के चारों ओर इसी सकारात्मर्क ऊ का क्षेत्र बना रहता है और मनुष्य स्वयं प्रभावित होने लगता है। अकस्मात उसे महसूस होने लगता है कि उसके अशांत मन को यहां बड़ी शांति मिल रही है। इसका वैज्ञानिक कारण है कि मनुष्य जब उस क्षेत्र में प्रवेश करता है तो वहां के वातावरण का प्रभाव उसके शरीर पर पड़ने लगता है और अकस्मात उसके शरीर में बायोलॉजिकल चेंज होने लगता है।

यह भी पढ़ें -   देवभूमि की संस्कृति सड़कों पर उतरी, उत्तरायणी शोभायात्रा में दिखा कुमाऊं-गढ़वाल का गौरव
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440