धामी सरकार का बड़ा फैसला! उत्तराखंड में फिर बदले स्कूलों के नाम -देखें कौन-कौन से स्कूल शामिल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार ने एक बार फिर बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के कई सरकारी स्कूलों के नाम बदल दिए हैं। इससे पहले भी सरकार द्वारा स्थानों और संस्थानों के नाम बदलने पर राजनीतिक हलचल मच चुकी है, और अब एक बार फिर यह कदम चर्चा में है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सिफारिश पर राज्य के निम्नलिखित स्कूलों के नाम बदले गए हैंः
-राजकीय इंटर कॉलेज, चिपलघाट (पौड़ी गढ़वाल) अब शहीद भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, चिपलघाट कहलाएगा।
-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मैन्द्रथ (चकराता), देहरादून का नाम अब पंडित साईराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय होगा।
-राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुंडेरगांव (पौड़ी गढ़वाल) को नया नाम मिला है कृ स्वतंत्रता सेनानी स्व. कुंवर सिंह रावत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय।
-स्व. श्री माधो सिंह जंगपांगी के नाम पर अब न्ैप्ब् डीडीहाट (पिथौरागढ़) को जाना जाएगा।

सिर्फ स्कूल ही नहीं, सरकार ने कई अहम विकास कार्यों और योजनाओं को भी दी हरी झंडीः
-पेयजल योजनाओं के रखरखाव हेतु 62 करोड़ रुपये।
-11.04 करोड़ रुपये की लागत से चंपावत जिले में मल्टी लेवल पार्किंग और बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण।
-अल्मोड़ा जिले में सड़क सुधार व डामरीकरण कार्य के लिए 4.66 करोड़ रुपये।
-ऊधमसिंह नगर में लेवड़ा नदी पर पुल निर्माण हेतु 2.83 करोड़ रुपये।
-रुद्रप्रयाग में ओंकारेश्वर मंदिर के पास पार्किंग हेतु 1.16 करोड़ रुपये।
-उत्तरकाशी में टनल पार्किंग क्च्त् के लिए 3.18 लाख रुपये।
-बाजपुर-कोटाबाग मोटर मार्ग पर पुल निर्माण को भी मिली मंजूरी।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी टकराई, विधायक को आई हल्की चोटें

धामी सरकार के इस फैसले को लेकर जहां एक ओर सरकार समर्थकों में उत्साह है, वहीं विपक्षी दल इस पर राजनीतिक निशाना साध सकते हैं। अब देखना होगा कि ये बदलाव जमीनी स्तर पर कैसा असर डालते हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   केदारनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, नियमित हेली सेवाएं चालू; चार्टर उड़ानों पर लगा ब्रेक
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440