समाचार सच, हल्द्वानी। पीलीभीत के नौगवा ओवरब्रिज के नीचे गला रेत कर मारे गये इब्राहिम मिकरानी का शव आज हल्द्वानी लाया गया। गमगीन माहौल में यहां उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। बताया जाता है कि जहानाबाद कस्बा निवासी दीनदयाल बरेली.पीलीभीत रोड पर ईको चलाता है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे वह बरेली के सेटेलाइट चौराहे से पांच सवारियां बैठाकर पीलीभीत आ रहा था। बरेली में ही सौ फुटा रोड के पास से एक अन्य युवक पीलीभीत जाने के लिए सवार हुआए जबकि हल्द्वानी का रहने वाला इब्राहिम मिकरानी नवाबगंज से पीलीभीत आने के लिए गाड़ी में बैठा। दोपहर करीब ढाई बजे गाड़ी पीलीभीत पहुंची। यहां नौगवा चौराहे पर चालक ने सवारियां उतार दीं। गाड़ी में इब्राहिम व एक अन्य युवक बैठे रह गए। दोनों ने बताया कि उन्हें आगे उतरना है। गाड़ी जब मंडी समिति गेस्ट हाउस की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पीछे बैठे युवक ने इब्राहिम पर चाकू से हमला कर दिया। उसने चाकू से इब्राहिम की गर्दन काट दी। एकाएक गाड़ी में हुई वारदात को देख चालक ने गाड़ी रोक दी। इब्राहिम गाड़ी से उतरकर भागने लगा। उसके पीछे हमलावर हाथ में चाकू लेकर भागा। भीड़ देख हमलावर भाग गयाए जबकि इब्राहिम कुछ दूर जाकर गिर पड़ा। लोगों ने गमछा इब्राहिम की गर्दन पर बांधकर आनन.फानन में उसी गाड़ी से जिला अस्पताल भिजवाया। यहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई थी। इधर इब्राहिम का शव आज हल्द्वानी लाया गया। यहां गमगीन माहौल में उसे सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













