सट्टा पर्ची व नगदी के साथ सटोरिया आया पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस की सख्ती के चलते आये दिन नशा कारोबारी व सट्टे का कार्य करने वाले लोग दिन प्रतिदिन पुलिस की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसी क्रम के चलते पुलिस ने एक सटोरिये को हजारों की नगदी व सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।
बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार रात्रि गश्त के दौरान गफूरबस्ती के नेपाली मोड़ के पास सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना मिली। इस पर वहां छापा मारा गया। मौके पर एक युवक लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसाता मिला। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ युवक भागने का प्रयास करने लगे। जिनमें से एक युवक को पीछा कर दबोच लिया गया। जबकि अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पकड़े गये युवक की तलाशी में 2070 रूपये की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। सटोरिये ने अपना नाम अजीम पुत्र इन्तिजार हुसैन निवासी रेलवे कालोनी जवाहर नगर बताया है। पुलिस ने उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दुखदः महाराष्ट्र के अमरावती के अस्पताल में आधी रात का कहर, NICU में आग से तीन नवजातों की दर्दनाक मौत
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440