बस में कर रहा था चोरी, चालक-परिचालक ने दबोचा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बस में चोरी कर रहे एक चोर को चालक-परिचालक ने दबोच लिया। जिसे धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। केमू बस संख्या यूके 04पीए-0550 को चालक ने बरसाती नहर के पास खड़ा कर रखा था। बताया जाता है कि इस बीच एक युवक बस में घुस गया और औजार के थैले को चोरी कर भागने का प्रयास करने लगा। इस बीच चालक-परिचालक की नजर उस पर पड़ गई। दोनों ने चोर को दबोच लिया और धुनाई लगाने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये चोर ने अपना नाम नासिर पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी मल्लू टांडा गुलरघट्टी, रामनगर बताया है। पुलिस ने बस स्वामी मल्ला गोरखपुर निवासी डीडी बचखेती की तहरीर के आधार पर चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हाईकोर्ट सख्त: अफसरों पर दुर्भावना से याचिका दायर करने वाले दो राशन डीलरों पर ₹20 हजार का जुर्माना
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440