उत्तराखंड से बदमाश ने पहले किया किशोरी का अपहरण, फिर उसके साथ कर दिया यह गलत कार्य…

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। उत्तराखण्ड के ऋषिकेश से एक किशोरी का अपहरण कर युवक ने दुष्कर्म किए जाने की शर्मनाक घटना सामने आ रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर लखनऊ में उसके ठिकाने पर पहुंची, तो वह नाबालिग को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। नाबालिग को पुलिस ने सकुशल परिजनों के सौंप दिया है। इधर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तारी कर ली है।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को एक स्थानीय महिला ने शिकायत दी। बताया कि उसकी बेटी किसी काम से घर से गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। महिला ने बेटी के अपहरण आशंका जताई थी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी। हाल ही में नाबालिग को लखनऊ से बरामद किया, लेकिन अपहरण का आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।

पुलिस ने नाबालिग को परिजनों के सुपुर्द करने के बाद उसके बयान लिए। मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मुकदमे में अपहरण के साथ दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धारा बढ़ाई। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को आरोपी दीपक पुत्र सुखराम निवासी वादेकापुरवा, मवई, अयोध्या, यूपी को लखनऊ से दबोच लिया। पूछताछ कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440