देवभूमि की संस्कृति सड़कों पर उतरी, उत्तरायणी शोभायात्रा में दिखा कुमाऊं-गढ़वाल का गौरव

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तरायणी मेला और मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को हल्द्वानी की सड़कों पर देवभूमि उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति साकार हो उठी। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक शोभायात्रा ने परे शहर को लोकसंस्कृति के रंगों में सराबोर कर दिया।

जैसे ही शोभायात्रा हीरानगर परिसर से रवाना हुई, ढोल-दमाऊ की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा और देवी-देवताओं के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कालाढूंगी रोड से नैनीताल रोड, रोडवेज बस स्टेशन, स्टेशन रोड, नया बाजार और सिंधी चौराहा तक जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों नागरिकों ने पुष्पवर्षा, तालियों और मोबाइल कैमरों के जरिए इस ऐतिहासिक दृश्य को यादगार बना दिया।

यह भी पढ़ें -   उत्तरायणी मेले पर हल्द्वानी को मिली सौगात, आंचल का 13वां मिल्क पार्लर हुआ शुरू

शोभायात्रा में श्री केदारनाथ, मां नंदा देवी, भैरव पूजा, सातूं-आठूं पर्व सहित करीब 30 से अधिक भव्य और आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। प्रत्येक झांकी देवभूमि की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत चित्रण कर रही थी। बच्चों, युवाओं और महिलाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक नृत्यों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं ढोल-दमाऊ की थाप पर पूरा शहर थिरकता नजर आया।

रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे कलाकारों ने कुमाऊं और गढ़वाल की लोकसंस्कृति को ऐसा जीवंत रूप दिया कि लोग देर तक तालियां बजाते रहे। कई स्थानों पर दर्शक भाव-विभोर होकर जयकारे लगाते नजर आए।

यह भी पढ़ें -   खटीमा को मिली विकास की मेगा सौगात! CM धामी ने किया 33 करोड़ की 9 योजनाओं का लोकार्पण, हाईटेक बस स्टेशन बना आकर्षण

पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तरायणी महोत्सव केवल पर्व नहीं, बल्कि अपनी जड़ों, संस्कृति और लोक परंपराओं से जुड़ने का उत्सव है। गुरुवार को महोत्सव का समापन भव्य पुरस्कार वितरण समारोह के साथ किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक शोभायात्रा के दौरान मंच के पदाधिकारी, सांस्कृतिक कलाकार और हजारों की संख्या में शहरवासी मौजूद रहे, जिससे हल्द्वानी एक दिन के लिए पूरी तरह सांस्कृतिक नगरी में तब्दील नजर आया।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440