समाचार सच, हल्द्वानी। मेडिकल स्टोर स्वामी से दी हुई दवाईयों के पैसे मांगने पर उसने डीलर के साथ गाली गलौज और मारपीट कर दी। पीड़ित ने जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में दवाइयों के होल सेल डीलर अंकित द्विवेदी ने कहा है कि डहरिया स्थित सत्यलोक कॉलोनी में मेडिकल स्टोर चलाने वाले हरीश ने उसे दवाईयों का ऑर्डर दिया। इस पर उसने दवाईयां उसे दे दी। लेकिन पांच हजार की रकम हरीश ने रोक ली। जब वह 24 फरवरी को हरीश से पैसे मांगने गया तो वह गाली गलौज पर उतारू हो गया। विरोध पर उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोपी से जानमाल का खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
The dealer had to demand money from the medical store owner
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















