27 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट

खबर शेयर करें

The doors of Badrinath Dham will open on April 27

समाचार सच, देहरादून। बसंत पंचमी के मौके पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल घोषित हुई है। चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट 27 अप्रैल को प्रातः 7 बजकर 10 मिनट बजे खुलेंगे, जबकि गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा का दिन 12 अप्रैल को निश्चित हुआ है।

गुरूवार को नरेंद्रनगर स्थित राजदरबार में राजपुरोहितों ने महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली देखकर धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की गई। इस अवसर पर टिहरी सांसद राज्य लक्ष्मी शाह भी उपस्थित रही। शुक्रवार को नरेंद्रनगर राजदरबार में राजपुरोहितों ने टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की जन्म कुंडली के आधार पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि निकाली. भगवान के महाभिषेक के लिए तिलों का तेल 12 अप्रैल को पिरोया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 19 अक्टूबर 2026, सोमवार

बसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर राजमहल में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, पंचांग पूजन और चैकी पूजन के बाद महाराजा मनुज्येंद्र शाह का वर्षफल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान बदरीनाथ के कपाट खोलने की तिथि घोषित की। इस अवसर पर बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी भी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   क्या शुभ माना जाता है दशहरे वाले दिन नीलकंठ का दिखना इससे जुड़ी है क्या है मान्यता

बसंत पंचमी पर गंगा स्नान से मिलता है पुण्य, हरिद्वार में उमड़ी भीड़भगवान बदरी विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 12 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाडू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440