समाचार सच, हरिद्वार। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र से चौकानें वाली खबर सामने आयी है। यहां एक नौ साल के बच्चे को उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति के पिटबुल डॉग ने हमला कर दिया। पिटबुल डॉग के हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। उस डॉग ने उसके हाथ और पैर से मांस तक नोच दिया, अस्पताल में इलाज चल रहा है पर बच्चे की स्थिति अभी गम्भीर है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विशाल गुप्ता निवासी शेखपुरा कनखल का नौ वर्षीय पुत्र ज्योतिर गुप्ता शनिवार को अपनी बुआ के घर मिश्रा गार्डन गया हुआ था। विशाल ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले शुभम राम चंदवानी के घर से आए पिटबुल डॉग ने घर के बाहर खेल रहे उनके बेटे पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि कई बार पड़ोसियों ने कुत्ते को खोलकर न रखने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद भी आज ये हादसा हो ही गया। सीओ सिटी मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



