पहले दिन मिला-जुला रहा लॉक डाउन का असर

खबर शेयर करें

लोगों ने की आवश्यक खाद्य सामग्री की खरीददारी

समाचार सच, हल्द्वानी। कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लागू किये गये लॉक डाउन के पहले दिन कुमाऊं में अधिकांश लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं शासन द्वारा दी गयी छूट अवधि में खाद्य सामग्री व सबिजयों को लेने वालों की भीड़ लगी रही। हालांकि शासन प्रशासन ने दावा किया है कि आवश्यक खाद्य सामग्री की कोई कमी नहीं है। इधर लोगों ने जल्दी बाजी तो नहीं दिखायी, लेकिन अगर यह ज्यादा खींचता है तो इससे परेशानी बढ़ सकती है। इस दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

हल्द्वानी में लॉक डाउन के पहले दिन छूट अविधि में जरूरत की वस्तुओं की दुकानें खुली रही। मंडी में सब्जी और फलों के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मंडी में भीड़ नियंत्रित के लिए भी कोई उपाय नहीं हैं। यहां सुबह से लोंगों की भीड़ उमड़ रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा लोगों को फल खरीदते भी देखा गया। मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में फल-सब्जी खरीदने वालों की खासी भीड़ रही।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पुलिस-प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वालों को भी हिदायत देकर वापस उनके घरों को भेज दिया। साथ ही स्टेशन रोड में बगैर मास्क के वाहनों व पैदल जा रहे लोगों को पुलिस कर्मियों ने रोका और उन्हें इस महामहारी से बचने के लिए मास्क लगाने को कहा। इस दौरान कॉमर्शियल वाहनों के संचालन पर पूर्णतया प्रतिबंध रहा। इस दौरान पुलिस खाद्यान्न, सब्जी, दूध, गैस इत्यादि आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही जाने की अनुमति दे रही थी। जगह-जगह जहां पुलिस बल तैनात रहा। वहीं पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति का जायजा लेते रहे।

यह भी पढ़ें -   ३ मार्च २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

प्रमुख स्थानों में छाई रही सुनसानी

लॉक डाउन के दौरान हल्द्वानी के रेलवे स्टेशन, केएमूओ स्टेशन, रोडवेज स्टेशनके अलावा महानगर के प्रमुख स्थानों से भीड़भाड़ गायब रही। वहीं शहर की मुख्य सड़कों से भीड़भाड़ गायब रही।

मय प्रेमी भी रहे परेशान

हल्द्वानी। लॉक डाउन के चलते शहर में मय की दुकानें बंद रही। जिसके कारण मय प्रेमी परेशान रहे। शहर के अनेक स्थानों में मय प्रेमी दुकानें ढूंढते हुए मिले। हालांकि इसकी ब्लैकियों ने फायदा उठाया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440