दिखने लगा है तीसरी लहर का असर, श्रीनगर में दो चिकित्सक सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव, नैनीताल में भी मिले सात संक्रमित मरीज

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का असर दिखने लगा है। राज्य में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब हेल्थ केयर वर्कर भी कोरोना की चपेट में आने लगे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में दो डॉक्टर सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं नैनीताल में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

नैनीताल में बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी के मुताबिक नैनीताल में सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीन दिन पहले इनकी जांच हुई थी। सभी को होम आइसोलेट किया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों को भी चिन्हित कर उनकी जांच कराई जा रही है। देहरादून जिले में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। गुरुवार को जिला अस्पताल (कोरोनेशन) के एक ईएमओ (इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर) और राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के चार लैब तकनीशियन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप है। जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी और दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री का कहना है कि चिकित्सक व लैब तकनीशियनों के संपर्क में आए अन्य डॉक्टर एवं कर्मचारियों की भी जांच की जा रही है। सभी की हालत सामान्य है। बहुत हल्के लक्षण उन्हें हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मोहा मन, आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल में भक्तिमय माहौल में मना जन्माष्टमी पर्व
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440