समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। अगर आप अपने दादा-दादी या फिर नाना-नानी के साथ रहते हैं, तो उनसे कभी ना कभी ज़रूर शुभ व अपशगुन चीजों के बारे में सुना होगा। वहीं, हमारे शास्त्रों में भी यह बात कही गई है कि घर पर रखी कुछ चीजों के गिरने या फिर टूट जाने से इसका संबंध शुभ या अशुभ घटनाओं से अवश्य होता है। देखा जाए तो इनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं होता है, लेकिन प्राचीनकाल से यह शुभ और अशुभ से जुड़ी बातें चली आ रही हैं और लोग मान्यताओं के आधार पर आज भी विश्वास करते नज़र आते हैं।
बाल्टी से जुड़ा अशुभ संकेत
अगर आप सुबह-सुबह बाल्टी को खाली रखा देखते हैं, तो यह बहुत ही अपशगुन होता है। बता दें कि जिस भी व्यक्ति को सवेरे ही खाली बाल्टी दिखाई दे जाती है उसके कामों में उसे कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ता है। अच्छा यही होगा कि आप बाथरूम में हमेशा बाल्टी को भरकर ही रखा करें।
लोहे से जुड़ा अशुभ संकेत
यूं तो घर पर लोहे से बनी हुई चीज़ों को रखने से बुरी आत्माएं कभी नहीं भटकती हैं। लेकिन हां इस बात का खास ध्यान रखें कि कभी भी जंग लगी हुए लोहे की चीजें आपके घर पर ना हो, क्योंकि यह अपशुगन होता है।
दूध से जुड़ा अशुभ संकेत
वैसे तो दूध का उबलकर गिरना बहुत ही शुभ माना जाता है३ लेकिन दूध का जमीन पर गिरना अशुभ होता है। जान लें कि जमीन पर दूध के गिरने से किसी बड़ी दुर्घटना या हानि होने का संकेत माना जाता है।
शीशे से जुड़ा अशुभ संकेत
देखा जाए तो वास्तुशास्त्र में घर पर आइने का बहुत ही महत्व होता है। दर्पण जिसे हम शीशा भी कहकर पुकारते हैं। इससे बनी हुई चीजों का टूटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। वहीं, चटके हुए आईने में कभी भी अपना श्रृंगार नहीं करना चाहिए। इसके अलावा यह भी याद रखें एक साल से छोटे बच्चों का आईना देखना भी अशुभ माना जाता है। ध्यान रहें कि टूटे हुए आईने को कभी भी अपने घर पर ना रखें।
छुरी-कांटे से जुड़ा अशुभ संकेत
कभी अगर घर के खाने की टेबल पर छुरी-कांटे को क्रास करके आप रखते हैं ,तो संभल जाइए क्योंकि यह अशुभ होता है, इससे घर के सदस्यों के बीच में झगड़ा और कलह बढ़ती है। इसके अलावा मेज से चाकू का नीचे गिरना भी बहुत अशुभ होता है।
झाडू से जुड़ा अशुभ संकेत
शास्त्रों में यह बात साफ कही गई है कि घर पर रखी हुई झाडू में माता लक्ष्मी का वास होता है। झाडू के ऊपर गलती से भी कभी पांव नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा झाडू को खुली जगह पर ना रखें क्योंकि ऐसा करने से यह माना जाता है कि व्यक्ति घर पर आईं लक्ष्मी को ठुकरा रहा है। याद रहे कि शाम के समय घर में झाडू लगाना अपशगुन होता है।
छींक से जुड़ा अशुभ संकेत
घर से काम पर निकलते समय अगर कभी छींक आ जाए, तो इसे भी बहुत अशुभ माना जाता है। घर से निकलते वक्त अगर छींक आएं तो वापस घर के अंदर चले जाना चाहिए और पानी पीकर ही दोबारा निकलना चाहिए।
पैसे से जुड़ा अशुभ संकेत
कभी भी अपना जेब या फिर पर्स पैसों से खाली ना रखें, क्योंकि जेब का खाली रखना बहुत अपशगुन माना जाता है।
पक्षियों से जुड़ा अशुभ संकेत
यही नहीं, घर पर मकड़ी के जाले का होना और चमगादड़ो का घर पर डेरा डालना भी बहुत बड़ा अपशगुन माना जाता है। इसके अलावा घर पर घायल या मृत्यु पक्षी का आना भी आगे भविष्य के बारे में बुरा संकेत होता है।
बिल्लियों से जुड़ा अशुभ संकेत
बताते चलें कि घर पर बिल्लियों का रोना या फिर दो बिल्लियों का आपस में झगड़ा करना भी अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। ध्यान रहे कि यह घर पर आने वाले समय में अप्रिय घटनाओं का संकेत माना जाता है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












