पिता ने पुलिस में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज करा लगाई बरामदगी की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पिता ने पुलिस में पुत्र की गुमशुदगी दर्ज कराई व पुलिस से पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई।
पुलिस में दर्ज गुमशुदगी में नवाड़ सैलानी, फतेहपुर निवासी मुकेश भट्ट का कहना था कि उसका 17 वर्षीय पुत्र हर्षित भट्ट बीती 28 मई की शाम घर पर था। इस बीच पड़ोस में रहने वाले पान सिंह नेगी उसे अपने साथ ले गए। लेकिन इसके बाद जब उनका पुत्र घर वापस नहीं लौटा। तो उन्होनें इस बारे में पान सिंह से जानकारी जुटाई तो उसने बताया कि वह दीपांशु के साथ आ रहा है। लेकिन जब वह नहीं लौटा तो पिता को पुत्र की चिंता सताने लगी और वह उसकी खोजबीन करने लगे। लेकिन जब कोई सफलता हाथ नहीं लगी तो उन्होनें पुलिस की शरण में जाना ही उचित समझा और पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करा पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -   13 मार्च २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440