समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फरवरी माह में लगने जा रहा है। यह ग्रहण 17 फरवरी को होगा, जो महाशिवरात्रि पर्व के ठीक दो दिन बाद पड़ रहा है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी और उसके बाद सूर्य ग्रहण का खगोलीय व ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है।
वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण एक प्राकृतिक खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसे विशेष प्रभाव डालने वाली घटना माना गया है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार यह सूर्य ग्रहण शनि की राशि कुंभ में घटित होगा। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान सूर्य की शक्ति कमजोर हो जाती है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। हालांकि, इस दौरान कुछ राशियों को विशेष लाभ मिलने के योग बनते हैं।
आइए जानते हैं कि सूर्य ग्रहण के समय किन राशियों को धन लाभ और तरक्की मिल सकती है-
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण बेहद शुभ साबित हो सकता है। करियर में उन्नति के संकेत हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, वहीं व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और नए अवसर सामने आ सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह ग्रहण सकारात्मक रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। हालांकि खर्चे भी रह सकते हैं। नए प्लान सफल होंगे। व्यापारियों और खिलाड़ियों के लिए समय अनुकूल है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के लिए सूर्य ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा। नौकरी में तरक्की और प्रमोशन के योग बन रहे हैं। व्यापार में विस्तार होगा, जिससे आमदनी बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी और पार्टनर के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। अचानक धन लाभ के योग हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिलने की संभावना है, वहीं कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण भाग्यशाली साबित हो सकता है। धन प्राप्ति के प्रबल योग हैं। कारोबार में वृद्धि होगी और नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। काम की सराहना होगी और प्रमोशन के संकेत हैं। मकान या वाहन खरीदने का योग बन रहा है। नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल है और सेहत भी अच्छी रहेगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



