उत्तराखण्ड में शीघ्र होगा टनल का शिलान्यास: गड़करी

खबर शेयर करें

देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी (Ganesh Joshi) ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी (Union Road, Transport and Highways Minister Nitin Gadkari) से भेंट की। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से देहरादून से किमाड़ी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण एवम् सुधारीकरण किये जाने का अनुरोध किया।

मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गड़करी को अवगत कराया कि देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग, जो देहरादून- मसूरी मोटर मार्ग के वैकल्पिक मार्ग के तौर पर प्रयोग किया जाता है। चूँकि पहाड़ों की रानी मसूरी में वर्ष भर सैलानियों का आवागमन होता है और अप्रैल से नवम्बर तक गंगोत्री व यमुनोत्री के लिए भी यह मार्ग यात्रा रूट के तौर पर प्रयोग किया जाता है।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेद अपनाओ विकार मिटाओ

मंत्री ने कहा देहरादून से किमाडी मोटर मार्ग का चौड़ीकरण किए जाने से देहरादून मसूरी मार्ग पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी और सैलानियों एवं श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों को भी लाभ होगा। जिसपर केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए शीघ्र मामले में कार्रवाई की जायेगी।
इसके अतिरिक्त, मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के लिए स्वीकृत लगभग 03 किलोमीटर लम्बी टनल के शिलान्यास करने हेतु केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को उत्तराखंड आने का निमंत्रण भी दिया। जिसपर केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने शीघ्र ही टनल के शिलान्यास के लिए उत्तराखंड आने का भरोसा दिलाया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440