बाथरूम में नहा रही थी युवती, पड़ोसी छिपकर बनाता रहा VIDEO, आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रानीखेत। उत्तराखंड के रानीखेत में एक युवती का अश्लील वीडीओ बनाने का मामला सामने आया है। जिसमें एक युवती की बाथरूम में नहाते हुए पड़ोसी ने छिपकर वीडियो बना ली। युवती के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल के हूगली निवासी 18 वर्षीय अयान पुले सदर बाजार में की एक दुकान में कार्य करता है। शनिवार को उसने पड़ोस में सौ मीटर की दूरी पर रहने वाली एक युवती के नहाते हुए वीडीयो बना लिया। बताया जा रहा है कि मोबाइल दरवाजे के निचले हिस्से में लगाया गया था।

यह भी पढ़ें -   आयुर्वेदिक तरीकों के बारे में बता रहे हैं जो शरीर को नेचुरली ठंडा और शांत रखने में मदद करेंगी

शक होने पर युवती ने दरवाजा खोला तो आरोपी मोबाइल को लेकर फरार हो गया। युवती ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं, घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। लोगों ने बगैर सत्यापन के बाहरी राज्यों के सुनारों को शरण नहीं देने की मांग की।

यह भी पढ़ें -   शैक्षिक सत्र 2026-27 का हुआ मंगलारंभ, हवन पूजन से प्रज्वलित हुई ज्ञान की ज्योति

मामले में कोतवाल अशोक धनकड़ ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो वायरल नहीं किया गया है। साथ ही ब्लैक मेल किए जाने की भी शिकायत नहीं है। मामले की जांच एसआई हेमा कार्की को सौंपी है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440