घर से स्कूल के लिए निकली बच्चियां घूमने के मकसद से पहुंच गयी थी सहारनपुर, पुलिस किया दोनों को सकुशल बरामद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। सराय ज्वालापुर निवासी व्यक्ति द्वारा कोतवाली ज्वालापुर में शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि घर से स्कूल के लिए निकली उनकी बहन अपनी सहेली के साथ गायब हो गयी है। बालिकाओं के सम्बन्ध में स्कूल प्रबंधन एवं अन्य बच्चों से पूछताछ में पता चला कि उक्त दोनों बालिकाएं स्कूल आयी ही नही थी

नाबालिक बालिकाओं से जुड़ा हुआ मामला होने के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विभिन्न माध्यमों से गुमशुदा बालिकाओं की तलाश करते हुए दोनों नाबालिक बालिकाओं को सहारनपुर रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि वो दोनों अपने घरवालों को बिना बताए घूमने के लिए सहारनपुर आए हुए थे। दोनों बालिकाओं की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने हरिद्वार पुलिस का आभार प्रकट किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायिनी की जाने पूजा विधि, मंत्र, आरती और पौराणिक कथा
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440