समाचार सच, हल्द्वानी। यहां टुकटुक से जा रही एक महिला की सोने की चेन अचानक गायब हो गयी। जिससे टुकटुक में हड़कंप मच गया। पीड़िता ने टुकटुक सवार एक महिला पर शक जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडे निवास में रहने वाली मुन्नी पांडे कुसुमखेड़ा स्थित एक अस्पताल में गई थी। जहां से वह घर आने के लिए टुकटुक पर सवार हुई। मुन्नी पांडे का कहना है कि टुकटुक में दो-तीन अन्य महिलाएं भी सवार थी। इस बीच एक बच्ची बार-बार उसके पैर में मारने लगी। काफी देर ऐसा किया तो उसने बच्ची को डांट दिया। इसके बाद जब वह टुकटुक से उतरी तो देखा कि गले से सोने की चेन गायब है। इस पर वह मुखानी थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता ने टुकटुक सवार एक महिला पर ही चेन चोरी करने का शक जताया है। मामले में पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













