राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा व प्राणी मात्र के प्रति दया भाव की शिक्षा दी, जो आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर के जीवन आदर्शों से हमें सभी जीवों के प्रति संवेदना, प्रेम करुणा का भाव रखते हुए सदाचारी जीवन यापन की शिक्षा मिलती है। भगवान महावीर की जयंती के मौके पर हमें समाज में शांति, समरसता और सद्भावना विकसित करने का दृढ़ संकल्प लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें -   २३ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440