धामी कैबिनेट के अहम फैसले: अर्धकुंभ के लिए 82 पद स्वीकृत, ई-स्टांपिंग और शिक्षा नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यहित से जुड़े तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

सबसे बड़ा फैसला 2027 में हरिद्वार में होने वाले अर्धकुंभ मेले को लेकर लिया गया, जिसके तहत मेलाधिष्ठान कार्यालय में 82 पद सृजित किए जाएंगे। इसमें 9 स्थायी, 44 अस्थायी और 29 आउटसोर्स पद शामिल होंगे। सरकार ने साफ कर दिया है कि अर्धकुंभ की तैयारी समय रहते और व्यवस्थित रूप से की जाएगी।

इसके अलावा, ई-स्टांपिंग व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए कस्टम बॉन्ड जैसे दस्तावेजों को अब डिजिटल माध्यम से स्टांप करने की सुविधा शुरू की जाएगी। इससे न सिर्फ पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि व्यापारियों और आम नागरिकों को भी सुविधा मिलेगी। यह कदम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (Ease of Doing Business) को बढ़ावा देगा।

यह भी पढ़ें -   देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी टकराई, विधायक को आई हल्की चोटें

तीसरा महत्वपूर्ण निर्णय शिक्षा विभाग से जुड़ा रहा। उत्तराखंड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 में संशोधन को हरी झंडी दे दी गई है। नए बदलावों में भर्ती प्रक्रिया, आयु सीमा और अनिवार्य शैक्षिक योग्यता से जुड़े नियमों में सुधार किया गया है।
इसके अलावा बैठक में कार्मिकों के स्थानांतरण और अन्य विभागीय विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के 5 जिलों में बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार; घाटियों में कोहरे की चेतावनी
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440