दान दहेज में मिला सामान व रकम रख ससुरालियों ने मुझे घर से निकाला पीड़िता का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को सौंपी तहरीर में सद्भावना विहार, पीलीकोठी निवासी निकिता पंत ने कहा है कि उसका विवाह 1 दिसम्बर 2019 को अभिषेक पाठक निवासी नागनाथपुरा बैंगलुरू के साथ संपन्न हुआ। विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिखे और कुछ दिनों बाद ही उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। वह उस पर घर खरीदने का दबाव बनाने लगे। इसे लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी और जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। विवाहिता का कहना है कि वह गृहस्थी बचाने के लिए ससुरालियों की प्रताड़ना सहती रही। लेकिन इस बीच मायके में भी पति ने उसके साथ अभद्रता व मारपीट की। उसका इस कदर उत्पीड़न किया गया कि मजबूरन उसे मायके में आकर रहना पड़ रहा है। आरोप है कि ससुरालियों ने समस्त स्त्री धन भी जबरन अपने पास रख लिया है। विवाहिता ने मुखानी थाना पुलिस से आरोपी पति अभिषेक पाठक, ननद श्रुति पाठक, सास पुष्पा पाठक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अस्मिता सेपक टाकरा सिटी लीग में दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा, 100 से अधिक बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440