बाइक की मांग पूरी नहीं किए जाने पर ससुरालियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला ने बाइक की मांग पूरी नहीं किए जाने पर ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है।
सना पुत्री महबूब निवासी लाईन नम्बर-17, आजाद नगर द्वारा सौंपी तहरीर में बताया कि उसका विवाह 9 सितम्बर 2018 को शुऐब पुत्र आसिफ खान निवासी ताज नगरी फैस-2 फतेहबाद रोड आगरा के साथ हुआ था। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन इससे नाखुश दहेजलोभी ससुराली कुछ समय बाद ही उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि दहेज की डिमांड पूरी न होने पर उस पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया गया। पुत्री के पैदा होने पर उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। बाइक न लाने पर उसे धमकी दी जाने लगी। इस बीच महिला हेल्प लाइन में ससुराली उसे इस आश्वासन पर साथ ले गए कि अब उसका उत्पीड़न नहीं किया जाएगा। लेकिन पुनः उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। आरोप यह भी है कि पति उसे हल्द्वानी में किराए के मकान में रखने लगा और उसे पैसे-पैसे को मोहताज रखने लगा। इसके बाद उसे यह कहकर मायके पहुंचा दिया कि वह दहेज की डिमांड पूरी करने पर ही घर में कदम रखे। पीड़िता ने दहेजलोभी पति शुऐब, सुसर आसिफ, सास परवीन, देवर आमीर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   बड़ी खबरः नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते लिया फैसला
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440