समाचार सच, देहरादून। सोमवार 8 जून से धार्मिक स्थल खुलने जा रहे हैं। माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर टपकेश्वर महादेव गढ़ी कैंट देहरादून में आज उज्जवल शिखर जन कल्याण समिति डाकरा और युवा संगठन पथरिया पीर के सहयोग से सफाई अभियान, सोशल डिस्टेंसिंग के लिए 6 फीट की दूरी पर गोले बनाये गए, सैनिटाइजेशन, भक्तों के लिए सैनिटाइजर मशीन लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता के लिए प्रेरित करने वाले पोस्टर लगाए गए।
मंदिर के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु आचार्य विपिन जोशी ने बताया मंदिर में दो-तीन दिन पूर्व से ही सफाई का कार्यक्रम आरंभ कर दिया गया था। प्रातः से ही युवा संगठन पथरिया पीर के डेढ़ दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं की समर्पित टीम ने संपूर्ण टपकेश्वर महादेव मंदिर परिसर, पवित्र तमसा नदी मे सफाई अभियान चलाया। पूरे परिसर का सैनिटाइजेशन किया गया। उज्जवल शिखर जन कल्याण समिति डाकरा के सहयोग से माता वैष्णो देवी गुफा योग मंदिर में सैनिटाइजेशन मशीन, सोशियल डिस्पेंसिंग के लिए 6 फीट की दूरी में गोले बनाने का कार्य, सोशल डिस्टेंसिंग और स्वच्छता की जागरूकता के लिए पोस्टर लगाने का कार्य किया गया। आचार्य विपिन जोशी ने बताया कि सोमवार प्रातः 5:30 बजे आरती के बाद मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। प्रातः 9:00 कोरोना वायरस की मुक्ति, विश्व शांति के लिए विशेष पूजा-अर्चना और हवन का कार्यक्रम होगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया बच्चों और बुजुर्गों को मंदिर में ना लाएं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क जरूर पहने और सरकार द्वारा जो एडवाइजरी जारी की गई है उसका पालन करें। कार्यक्रम में राहुल चंद, रोहित चंद, बलराम, परवीन, आकाश, राजू , आशीष, करण, वीरेंद्र जोशी, पंडित सतीश थपलियाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
वहीं महंत श्री 108 कृष्णागिरी एवं दिगम्बर भरत गिरी के सानिध्य में 8 जून को श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर को श्रद्धालुओ के लिए खोलने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। मंदिर को पूर्ण रूप से सैनीटाइज़ कर दिया गया है। पूरे मंदिर परिसर को ब्लीच एवं फिनाइल से धुलाई की जा चुकी है। मंदिर की सभी घंटियों को कपडे से बांध दिया गया है। जिससे कोई भी श्रद्धलुओं मंदिर की घंटियों को छू न सके। मंदिर के प्रवेश द्वार पर एक फूट ऑपरेटेड हैंड सैनिटाइजर मशीन भी लगाई गई है। साथ ही सोशल डिस्टनसिंग के पालन हेतु मंदिर परिसर में गोल घेरे भी बना दिये गए है। मंदिर समिति ने सभी भक्तों से अनुरोध किया है कि वे मंदिर में मास्क पहन कर ही आये तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। सभी भक्तों के हाथ सैनिटाइज करने के बाद भी मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा।
मंदिर समिति के भक्तों से निवेदन किया है कि वह सभी शिवलिंग पर जल अर्पित करने के लिए जल की व्यवस्था खुद अपने घर से करके आये। मंदिर द्वारा जल उपलब्ध नही करवाया जाएगा। सभी भक्तों से अनुरोध किया गया है कि मंदिर में दर्शन उपरांत अनावश्यक न बैठे और न ही घूमे। व्यवस्था पर नजर रखने के लिए पूरे मंदिर परिसर के सीसीटीवी कैमरे को भी दुरुस्त कर लिया गया है। बैठक में श्री टपकेश्वर सेवा दल के प्रधान गोपाल गुप्ता, महासचिव महेश खंडेलवाल, संरक्षक लाल चंद शर्मा, देवेंद्र पाल सिंह, आशीष गुप्त, राम माटा, अनुज गुप्ता, सहित सेवादल की उपस्तिथि में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


