सड़क निर्माण में घटिया सामग्री, शिकायत पर विधायक ने किया मौका मुआयना

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड में हो रहे सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत पर बुधवार को कालाढूंगी विधायक एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अधिकारियों के साथ मौका-मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अनियमित्ता कतई न बर्दाश्त की जायेगी।

ज्ञात हो कि कालाढूंगी रोड में हनुमान मंदिर के समीप लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाई जा रही हैं। जिसमें सड़क में मानकों का ध्यान न रखने की शिकायत जब स्थानीय लोगों ने विधायक बंशीधर भगत से की। जिस पर बुधवार को विधायक ने अधिकारियों के साथ सड़क निर्माण कार्य का मौका मुआयना किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी को मिला अपना मेगा फूड हब: पंत कॉलोनी में भव्य फूड स्टेशन (चौपाटी) का शुभारंभ

इस दौरान ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग पर आरोप लगाया कि हनुमान मंदिर से गणेश जोशी के घर तक जाने वाली सड़क के निर्माण में मानकों व गुणवत्ता का ध्यान कतई नहीं रखा जा रहा है। सड़क में पुलिया बनाने के लिए बारीक रेता-बजरी का इस्तेमाल किया जा रहा है और रोड़ी नहीं डाली जा रही है। इस पर विधायक श्री भगत ने नाराजगी जताते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता हिम्मत सिंह रावत को पुलिया के सूखने के बाद इस पर रोलर चलाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क निर्माण में अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग करने और मानकों का पूरा ध्यान रखने के निर्देश भी विभागीय अधिकारीयों को दिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमित्ता पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440