मां ने लगायी पुत्र को फटकार, क्षुब्ध होकर किया जहरीले पदार्थ का सेवन, हुई मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां गौलापार क्षेत्र में एक मां ने अपने पुत्र को फटकार क्या लगाई, फटकार से क्षुब्ध होकर पुत्र ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कमल परगाईं (14) पुत्र नारायण दत्त परगाईं निवासी दानीबंगर गौलापार सातवीं का छात्र था। गुरुवार को किसी बात पर मां ने उसे फटकार लगाई। जिससे वह नाराज होकर चला गया। काफी देर तक कमल के गायब रहने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन की। तो वह परिजनों को अचेत हालत में मिला। आनन-फानन में परिजन उसे बेस अस्पताल ले गये। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों सौंप दिया। कमल अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। कमल की एक बहन भी हैं। सूचना के बाद कमल के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें -   सादगी की मिसालः लालकुआं के विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, आज भी जीते हैं आमजन जैसा जीवन

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440