पुलिस दलबल के साथ नगर निगम ने हटाया यह वाला बाजार….

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। शनिवार को मंडी गेट बरेली रोड से इन्द्रानगर गेट तक लग रहे शनिबाज़ार को नगर निगम ने भारी पुलिस फोर्स के साथ हटाया।
गौरतलब है कि पहले ये बाजार ग्राम पंचायत में आता था। मार्च 2019 में ग्राम पंचायत का ठेका समाप्त हो गया था। अब यह क्षेत्र हल्द्वानी महानगर में आने के बाद ये शनि बाजार निगम में आ गया था।

नगर निगम ने पूर्व ठेकेदारों से वार्ता कर जब तक निगम के ठेके के नियम नही बनते तब तक 20 प्रतिशत धनराशि बृद्धि कर पुराने ठेकेदार को ठेका दिया गया। लेकिन ठेकेदार द्वारा शनिबाज़ार में बाहर से आये व्यापारियों से पैसो की वसूली की गई। लेकिन नगर निगम की धनराशि जमा नही की गई। इस लिये निगम ने ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बाजार नहीं लगने दिया। व्यापारियों ने जब जबरदस्ती बाजार लगाने की कोशिश की और सरकारी काम मे वाधा पहुचाने पर नगर निगम ने व्यापारियों की टेबल ज़ब्त कर ली।

बाजार हटाने को लेकर शनि बाजार व्यापारियों व निगम अधिकारियों से काफी नोक झोंक हुई। लेकिन निगम अधिकारियों व पुलिस बल के आगे व्यापारियों की एक नहीं चली। अधिकारियों ने ये भी हिदायत दी अब यहां कोई भी सड़क पर शनिबाज़ार न लगाएं।
बाजार हटाये जाने वाली टीम में नगर निगम सहायक नगर आयुक्त बिजेन्द्र चौहान, सहित

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440