हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

खबर शेयर करें

निशान यात्रा, भजन संध्या और देशभर के प्रसिद्ध श्याम भक्त कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा आयोजन

समाचार सच, हल्द्वानी। श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था, हल्द्वानी द्वारा आयोजित होने जा रहा चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव इस वर्ष पहले से कहीं अधिक भव्य और दिव्य स्वरूप में आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था के अध्यक्ष अंकित पाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 6 जून को होने वाला यह धार्मिक आयोजन श्याम भक्तों के लिए आस्था, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बनेगा।

अंकित पाल ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 6 जून प्रातः 7 बजे विशाल निशान यात्रा के साथ होगी। यह यात्रा बरेली रोड स्थित लटूरिया बाबा मंदिर से प्रारंभ होकर कालू सिद्ध मंदिर होते हुए खाटू श्याम मंदिर मुखानी में सम्पन्न होगी। यात्रा में हल्द्वानी सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्याम भक्त, विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा श्रद्धालु शामिल होंगे। पूरा मार्ग श्याम बाबा के जयकारों और भक्ति गीतों से भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

यह भी पढ़ें -   कांग्रेस की रैली से लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख की सड़क हादसे में मौत, कांचुला पुल के पास खाई में गिरी कार

उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे से भव्य श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त श्याम भक्त कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो देंगे। कार्यक्रम में सौरभ शर्मा, पर्विनचर पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल वकरान एवं पंडित विवेक शर्मा जैसे कलाकार बाबा श्याम के सुंदर-सुंदर भजनों का गुणगान करेंगे।
संस्था पदाधिकारियों का कहना है कि यह महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संदेश देने का माध्यम भी है। आयोजकों ने हल्द्वानी और आसपास के समस्त श्याम प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

इधर आयोजकों का दावा है कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यह महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा और हल्द्वानी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। पूरे शहर में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और श्याम भक्त बेसब्री से इस भव्य महोत्सव का इंतजार कर रहे हैं।

वार्ता के दौरान प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, हर्षवर्घन पाण्डे, हरिओम अरोड़ा, थरित भूषण, संजीव कश्यप, रतन चौहान, सोनू बेलवाल, हर्षित पाल, कमल पाल, अनिल पाल, ललित पांडे, सनी कपूर, रघु गुसाईं, राजू प्रजापति, वाधू नाथ गोस्वामी, पल्लवी गोयल, चंदन जोशी, कमल गोयल, नीरज मिश्रा एवं मयंक जोशी सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440