सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : मदन कौशिक

खबर शेयर करें

शहरी विकास मंत्री ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ की मंत्रणा

समाचार सच, हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री व सरकार के शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों के साथ गहन मंत्रणा की। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम छोर में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस कार्य में कार्यकर्ता अपनी अहम भूमिका निभाएं। कौशिक ने कहा कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के हरसंभव प्रयास किए जाएं। साथ ही जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया जाए। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के क्रियाकलापों को लेकर भी गहन मंत्रणा की। साथ ही पार्टी के कामकाजों की जानकारी ली। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने शहरी विकास घ्मंत्री मदन कौशिक का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, विवेक साह, कमल नयन जोशी, अम्बा दत्ता आर्य, रंजन बर्गली, विकास भगत, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, चन्दन बिष्ट, मनोज जोशी, शान्ति भट्ट, सुरेश भट्ट, दीपक मेहरा, कमल जोशी मुनि, योगेश रजवार के अलावा बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद रहे। जबकि प्रशासन की ओर से अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व एसएस जंगपांगी, उपजिलाधिकारी विवेक राय आदि ने शहरी विकास मंत्री का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -   आमजन की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस का तड़के आकस्मिक चेकिंग अभियान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440