कुमाऊं के जंगल की आग से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, परिजनों में मचा कोहराम

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। कुमाऊं में एक बार फिर जंगल धधकने लगे हैं। जंगल की इस आग ने अल्मोड़ा में एक घर का इकलौता चिराग बुझा दिया। उसका जंगल में अधजला शव मिला है। घटना से मृतक की मां का रो-रोक कर बुरा हाल है। उसने पति के बाद अब बेटा भी खो दिया है।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार को सोमेश्वर के खाईकट्टा के पास जंगल में आग लग गई। गांव के ही लोग देर रात तक आग बुझाने में जुटे रहे। इसी बीच गांव का युवक महेंद्र सिंह (40) आग की चपेट में आ गया। बुरी तरह जलने से उसकी मौत हो गई। उसका आधा शरीर जलकर खाक हो गया। सूचना के बाद दूसरे दिन वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अधजले शव को कब्जे में लिया।

वन रेंजर मनोज लोहनी ने कहा कि नाप भूमि पर आग लगी थी। बताया जाता है कि महेंद्र जब सिर्फ छह माह का था उसके पिता की मौत हो गई। मां राधा देवी ने किसी अकेले उसका पालन-पोषण कर उसका विवाह किया। घर का इलकौता चिराग महेंद्र मेहनत-मजदूरी कर मां, पत्नी और तीनों बेटियों की हर जरूरत पूरी कर रहा था।

यह भी पढ़ें -   80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पीएम मोदी का बड़ा संकल्प, बोले- 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे

जब वह बीती शाम ग्रामीणों के साथ अपने गांव को दावानल से सुरक्षित बचाने के लिए आग बुझाने जंगल गया। यहां बता दें कि बीते दिनों सोमेश्वर क्षेत्र में लीसा दोहन में लगे दो महिला, दो पुरुष सहित चार श्रमिकों की जंगल की आग की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। इसके साथ ही यह आंकड़ा अब बढ़कर पांच हो गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   खरगे के जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का सत्याग्रह, अंबेडकर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकला मार्च
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440