डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को पुलिस ने पहुंचाया सुरक्षित स्थानों पर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पुलिस ने वर्षा के कारण गौला नदी का जल स्तर अचानक बढ़ जाने से राजपुरा व मण्डी क्षेत्र में गौला नदी के किनारे झोपड़ी बनाकर रह रहे मजदूर परिवारों को रात्रि में ही रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पंहुचाया। इस क्रम में राजपुरा पुलिस चौकी द्वारा 210 लोगो को गौला जल डूब क्षेत्र से रेस्क्यू कराया गया जिनमें से निराश्रित 30 लोगो की रैन बसेरा में रहने व खाने की व्यवस्था उनके द्वारा स्वयं की गई। वहीं मंडी चौकी पुलिस द्वारा 250 लोगों को गौला नदी जल डूब क्षेत्र से रेस्क्यू किया गया। जिनमें से 60 व्यक्तियों को राजकीय इण्टर कॉलेज मोतीनगर रहने व खाने की व्यवस्था मंडी चौकी व कोतवाली हल्द्वानी पुलिस द्वारा की गई। पुलिस द्वारा गौला क्षेत्र में लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है व राहत व बचाव अभियान लगातार जारी है एवं पुलिस द्वारा नदी क्षेत्र में लगातार अनाउंसमेंट कराया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   देवशयनी एकादशी 2026: शनिवार को देवशयनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा, क्या है पूजा मुहूर्त, जानें उपाय, विधि और भद्रा का समय
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440