कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों को दिया करारा जबाव : नवीन जोशी

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शानदार जीत पर कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है। भाजपा ने अपने सारे हथकंडे चुनाव में इस्तेमाल किए लेकिन कर्नाटक की महान जनता ने उनके जुमलों में ना आकार विवेकपूर्ण निर्णय लिया। जिसके लिए कांग्रेस वहा की जनता का धन्यवाद अदा करती हैं।

विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झौंकी दी थी, परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को करारा जबाव देकर देश की जनता को नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह लोकतांत्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं की सीमायें लाधंते हुए कर्नाटक की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया। कर्नाटक की महान जनता ने कोई रूचि ना लेकर लोकतंत्र की मजबूती के पक्ष मे मतदान किया उसके लिए वहां की जनता को धन्यवाद देना चाहता हॅू। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा के जुमलों से ऊब चुकी है और उन्हें अब जुमले नहीं विकास चाहिये।

यह भी पढ़ें -   3 या 4 मार्च होली कब है, जानें शास्त्र अनुसार कब होगा होलिका दहन व रंगों वाली
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440