समाचार सच, हल्द्वानी। चोरगलिया थाना में महिला से काशीपुर के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा जेवरात व नगदी हड़पने का वाला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस की शरण लेकर कार्रवाई की मांग की है।
चोरगलिया थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में शीतल पंत पत्नी मनीष पंत निवासी इन्द्रपुर, चोरगलिया ने कहा है कि उसने बीते दिनों अपने परिचित प्रद्युमन कुमार पुत्र राजकुमार सिंह निवासी आवास विकास काशीपुर से पांच लाख रूपये उधार मांगे। इस पर प्रद्युमन ने उसे पांच लाख का चेक दे दिया। इस पर उसने उससे 5 तोले के सोने के जेवर व करीब 46 हजार की नगदी उससे ली। लेकिन प्रद्युमन द्वारा दिया गया चेक बैंक में बाउंस हो गया। आरोप है कि इसके बाद प्रद्युमन उसे उसके जेवरात व नगदी भी नहीं लौटा रही है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













