समाचार सच, हल्द्वानी। दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। इसमें दोनों पक्षों के दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मारपीट का मामला काठगोदाम क्षेत्र का है।
यहां दो पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला बोलने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। मामले में एक पक्ष से प्रशांत नेगी निवासी मल्ला प्लाट, दमुवाढूंगा की ओर से तहरीर सौंपी गई है। कहा गया है कि बीती 22 मार्च को वह अपनी कार पर सवार होकर जमरानी चौराहा गया था कि तभी वहां क्षेत्र के ही रहने वाले अभिषेक उर्फ अब्बू व अमन आ धमके और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला किया और कार के शीशे तोड़ दिये। तभी उसके दोस्त के वहां आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये।
वहीं इस मामले में दूसरे पक्ष से जोगेंद्र प्रसाद निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा की ओर से पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। आरोप है कि उसके पुत्र अभिषेक के साथ प्रशांत नेगी, छवि टम्टा, रोहित कोहली व सचिन ने लाठी-डंडों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि उक्त लोगों द्वारा 12 मार्च को भी उसके साथ मारपीट की जा चुकी है। इस मामले में काठगोदाम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440














