बिजली कटौती की सूचना में अब प्रभावित क्षेत्रों के नाम बताना होगा, उपभोक्ताओं को मिलेगी पहले से जानकारी

खबर शेयर करें

फीडर का नाम देकर छोड़ने की व्यवस्था पर सख्ती, समाचार पत्रों में प्रभावित इलाकों का उल्लेख करना होगा अनिवार्य

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। रिपोर्ट- अजय सिंह चौहान
बिजली कटौती को लेकर उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए अब विद्युत विभाग को कटौती की सूचना में संबंधित फीडर से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों के नाम भी स्पष्ट रूप से प्रकाशित करने होंगे। इससे लोगों को पहले से पता चल सकेगा कि उनके इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने वाली है।

दरअसल, विद्युत विभाग की ओर से अक्सर समाचार पत्रों में बिजली कटौती की सूचना प्रकाशित की जाती है। इन सूचनाओं में संबंधित फीडर का नाम तो दिया जाता है, लेकिन उस फीडर से जुड़े प्रभावित क्षेत्रों के नाम स्पष्ट नहीं किए जाते। ऐसे में उपभोक्ताओं को यह पता नहीं चल पाता कि बिजली कटौती उनके क्षेत्र में भी होगी या नहीं।

इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं मंडल आयुक्त ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में बिजली कटौती से संबंधित प्रकाशित होने वाली प्रत्येक सूचना में फीडर के साथ-साथ उससे प्रभावित होने वाले सभी प्रमुख क्षेत्रों के नाम भी अनिवार्य रूप से शामिल किए जाएं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 6 सितम्बर 2026, रविवार | जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन्हें बरतनी होगी सावधानी

इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की सही जानकारी पहले से मिल सकेगी और वे उसी के अनुसार अपने जरूरी काम की योजना बना सकेंगे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले में कल स्कूल बंद, भारी बारिश के अलर्ट के बीच DM ने जारी किया आदेश

आयुक्त कुमाऊं मंडल/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने इस संबंध में मुख्य अभियंता, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, हल्द्वानी/रुद्रपुर को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440