राष्ट्रपति ने किया भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, जाने अब क्या करेंगे पूर्व राज्यपाल..?

खबर शेयर करें

The President accepted the resignation of Bhagat Singh Koshyari, don’t know what the former governor will do now..?

समाचार सच, देहरादून/नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का रविवार को इस्तीफा मंजूर (resignation accepted) कर लिया है। आपकों बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं। सूत्रों की मानें तो महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पैतृक गांव लौट सकते हैं। वह अपने गांव में लोगों के बीच रहकर समय व्यतीत करना चाहते हैं। जानकारी यह भी है कि बागेश्वर जिले में उनके पैतृक गांव नामती चेटाबगड़ की गुंठी तोक में दो कमरों का मकान भी तैयार किये हैं।

यह भी पढ़ें -   एक कप ब्लैक कॉफी सेहत से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होती है

आपको बता दें कि राज्यपाल रहते हुए कोश्यारी महाराष्ट्र में अपनी टिप्पणियों को लेकर खासी चर्चा में रहे हैं। शिवाजी महाराज से ज्योतिबा फुले व शांतिबाई फुले पर भी टिप्पणी की। शिवाजी महाराज को उन्होंने पुराने युग की बात कह दिया था। महाराष्ट्र से गुजराती, राजस्थानी हट जाएंगे तो मुंबई आर्थिक राजधानी का अपना रुतबा खो देगा भी कहा था।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440