The President changed the Governor of 13 states including Maharashtra-Bihar, see list…
समाचार सच, नई दिल्ली/महाराष्ट्र (एजेन्सी)। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर होते ही देशभर के 13 राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। आपकों बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसी के साथ इन राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में पूर्व जस्टिस एस अब्दुल नजीर को नियुक्त किया गया है। वहीं अब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, कुछ नए राज्यपालों की भी नियुक्तियां की गई है
जस्टिस (रिटायर्ड) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने जिन राज्यपालों की नियुक्ति की घोषणा की है उनमें आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया। मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया। गुलाब चंद कटारिया बने असम के राज्यपाल
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार किया। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया। लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश का राज्यपाल, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल, गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल और शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रपति भवन ने रविवार को 13 राज्यों के लिए राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में उपराज्यपाल के पद पर नियुक्ति के लिए नामों की घोषणा की। उपरोक्त नियुक्तियां उन तारीखों से प्रभावी होंगी, जब वे अपने संबंधित कार्यालयों का प्रभार ग्रहण करेंगे। राष्ट्रपति भवन के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को साल 2019 में महाराष्ट्र का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया था। उससे पहले कोश्यारी नैनीताल के सांसद भी रह चुके हैं।
आइए देखें सभी राज्यों की सूची
1- लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक, राज्यपाल, अरुणाचल प्रदेश
2- लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, राज्यपाल, सिक्किम
3- सीपी राधाकृष्णनन, राज्यपाल, झारखंड
4- शिव प्रताप शुक्ला, राज्यपाल, हिमाचल प्रदेश
5- गुलाब चंद कटारिया, राज्यपाल, असम
6- रिटायर्ड जस्टिस एस. अब्दुल नजीर, राज्यपाल, आंध्र प्रदेश
7- बिस्वा भूषण हरिचंदन, राज्यपाल, छत्तीसगढ़
8- अनुसुईया उइके, राज्यपाल, मणिपुर
9- एल. गणेशन, राज्यपाल, नगालैंड
10- फागू चौहान, राज्यपाल, मेघालय
11- राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, राज्यपाल, बिहार
12- रमेश बैस, राज्यपाल, महाराष्ट्र
13- ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) बीडी मिश्रा, उपराज्यपाल, लद्दाख



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



