मुकदमा वापस लेने को बना रहा था दबाव, पॉस्को एक्ट का आरोपी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। पॉस्को एक्ट का आरोपी पीड़ित परिवार को केस वापस लेने के लिए डरा-धमका रहा है। इस कार्य में उसकी परिचित युवती भी साथ दे रही है। उस पर मारपीट करने का आरोप भी है। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोरापड़ाव निवासी किशोरी ने कुछ समय पूर्व सूरज चंदोला नामक युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने आरोपी व उसकी मित्र युवती पर धमकाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी लंबे समय से मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है और गाली गलौज के साथ ही धमकी भरे मैसेज कर रहा है। वह युवती के माध्यम से उसके पुत्र व पुत्री को झूठे केस में फंसाने का प्रयास भी कर रहा है। उसके अनुसार बीती 3 फरवरी को जब वह अपने मित्र के घर जा रहा था तो आरोपी व उसकी साथी युवती उसका पीछा करने लगे और मुकदमा वापस लेने को लेकर उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं उसने केस वापस न लेने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में गूंजेगा श्याम नाम का जयघोष, 6 जून को होगा भव्य चतुर्थ श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440