देर रात तेज आवाज में बैंड बजाकर बारात ले जाना पड़ा भारी, पुलिस ने बैंड स्वामी व बारात मुखिया का किया चालान

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। बुधवार की रात्रि तेज आवाज में बैंड बजाकर बारात ले जाना बारात मुखिया व बैंड मालिक को भारी पड़ गया पुलिस ने दोनों के खिलाफ सम्बन्धित धारा में चालान किया।

तल्लीताल थाने को रात 11 बजे सूचना प्राप्त हुई कि धर्मशाला से सिटीजन होटल की तरफ एक बारात बैंड बाजा बजाते हुए धूम-धड़ाके से नेशनल होटल की तरफ जा रही है जिससे आसपास रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसकी आवाज थाना में भी सुनाई पड़ रही थी इस सूचना पर थाना तल्लीताल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो नेशनल होटल के पास बहुत तेज आवाज में बजाया जा रहा था तथा लोग पूरी राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर डांस कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल में ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ तेज, 251 लोगों का सत्यापन, 63 पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई, घ्26,750 का जुर्माना

उक्त अवैधानिक कृत्य पर बैंड स्वामी रईस अहमद पुत्र तौफीक अहमद निवासी बहेड़ी पर पुलिस अधिनियम के तहत 5000 का नकद चालान किया वहीं बारात के मुखिया रोहित चौधरी पुत्र रामस्वरूप चौधरी निवासी नैनीताल का पुलिस अधिनियम के तहत कोर्ट का 10000 का चालान किया। साथ ही पुलिस ने यह भी अपील की कि उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। रात्रि 10 बजे के बाद किसी भी दशा में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न किया जाए।

यह भी पढ़ें -   21 फरवरी 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

The procession had to be taken late night by playing the band loudly, the police challaned the band owner and the head of the procession

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440