बयाना लेने के बाद नहीं करायी मकान की रजिस्ट्री, पीड़ित ने लगाया रकम हड़पने का आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बयाना लेने के बाद भी मकान की रजिस्ट्री नहीं करने और पीड़ित की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने न्याय की गुहार लेकर पुलिस की शरण में पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। मानपुर पश्चिम देवलचौड भूपाल सिंह पुत्र स्व. शीशपाल सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी है जिसमें उसका कहना है कि अमरावती कालोनी फेास 1 मल्ली बमौरी निवासी अशोक कुमार पुत्र राज वल्लभ सिंह ने उसे अपना 1700 वर्ग फिट में बना दिखाया और उसकी कीमत 60 लाख रूपए बताई। अशोक कुमार ने पैसों की जरूरत बताते हुए उससे बयाना देने का अनुरोध किया और शेष रकम का भुगतान रजिस्ट्री के दौरान करने की बात कही। जिस पर भूपाल सिंह ने 2 लाख 85 हजार रूपए बतौर बयाना उसे दे दिया। आरोप है कि जब लंबा समय गुजर गया तो उसने मकान की रजिस्ट्री कराने को कहा तो वह मुकर गया और उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440