समाचार सच, हल्द्वानी। भोटियापड़ाव चौकी पुलिस ने शराब परोसने के आरोप में एक दुकानदार गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार शिकायत मिलने पर भोटिया पड़ाव चौकी पुलिस ने बुधवार की रात तिकोनिया के पास छापेमारी कार्रवाई की। इस अभियान में एक युवक अपनी दुकान में शराब परोसते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्रकाश भट्ट मल्ला गोरखपुर बताया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440













