आश्रय सेवा समिति स्थापना के प्रेरणा स्त्रोत लक्ष्य के 16वें जन्मोत्सव पर आयोजित श्रीरामचरित मानस अखण्ड रामायण पाठ का पारायण, हवन-यज्ञ में दी आहुति, भण्डारे में किया प्रसाद ग्रहण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। आश्रय सेवा समिति की स्थापना के प्रेरणा स्त्रोत लक्ष्य डिमरी के 16वें जन्मोत्सव के अवसर पर वृद्धाश्रम परिवार निकट चौपला चौराहा, जवाहर ज्योति, दमुवाढूंगा में आयोजित संगीतमय श्री रामचरित मानस अखण्ड रामायण पाठ का शुक्रवार को पारायण हवन यज्ञ व भण्डारे के साथ किया। इस मौके पर भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

बीते बुधवार की सुबह गणेश पूजा, पूर्वांग कर्म के पश्चात संगीतमय श्री रामचरित मानस अखण्ड पाठ का प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर भक्त श्रद्धालुओं ने राम नाम की चौपाईयां पढ़कर व सुनकर प्रभु गुणगान किया गया। इस दौरान आश्रय सेवा समिति परिसर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। गुरूवार की सुबह मार्कण्डेय पूजा अर्चना व श्री अखण्ड रामायण पाठ पारायण हवन यज्ञ व भण्डारे के साथ किया गया। जिसमें भारी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान समिति ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण के तहत सम्मानित लोगों को गमले में लगे पौधों का वितरण भी किया।

यह भी पढ़ें -   नवरात्रि में मां दुर्गा को क्यों चढ़ाया जाता है लाल रंग? जानिए धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

समिति के संस्थापक एवं संचालन प्रकाश डिमरी ने बताया कि विगत 6 वर्ष पूर्व असहाय बुजुर्गों की सेवा करने की उद्देश्य से उक्त आश्रय सेवा समिति के तहत वृद्धाश्रम परिवार की नींव डाली गयी थी। जिसमें वृद्धों के निवास, खानपान, रहन-सहन, चिकित्सा, मनोरंजन आदि सभी मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था की गयी। वर्तमान में इस परिवार में लगभग 20 वृद्धों की सेवा की जा रही है। उन्होंने समाज के सभी संवेदनशील महानुभावों से इन वद्धों के सहायतार्थ में सहयोग देने के लिये आगे आने की अपील की है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से लालकुआं स्टोन क्रेशर सीएमडी शिव कुमार अग्रवाल, समाजसेवी मोहन पाठक, श्रीमती मालती डिमरी, भाजपा नेत्री एवं समाजसेविका पिंकी डिमरी, डा0 रेनू शरन, कविता नेगी, प्रेम डिमरी, लक्ष्मी डिमरी, निर्मल, चमन लोहनी, माया, प्रेमा, प्रतीक, भानू, रेनूका, यतेन्द्र बिष्ट, अंकित डिमरी, अनिल चन्द्र, गिरीश कुमार जानकी, प्रकाश सनवाल, चेतन पनेरू, प्रकाश जोशी, रमा पाण्डे सहित भारी संख्या भक्तजन मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440