समाचार सच, हल्द्वानी। छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
नैनीताल रोड स्थित एक स्कूल में अध्यनरत आवास विकास इलाके की छात्रा का आरोप है कि बीते दिवस जब वह स्कूल जा रही थी तो पड़ोस में रहने वाले सुंदर सिंह बिष्ट पुत्र दिलीप सिंह बिष्ट ने अश्लील हरकतें की। साथ ही उस पर फब्तियां भी कसी। इधर बुधवार को घर की सफाई के दौरान आरोपी ने उसके साथ पुनः अश्लील हरकतें की। इस पर वह कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर सौंप आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


