कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, रातभर चला रेस्क्यू अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दोगांव के पास शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। बाबा नीब करौरी के दर्शन कर लौट रहे पर्यटकों का टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में रोहतक (हरियाणा) निवासी चालक सोनू कुमार (32) और बदरपुर दिल्ली निवासी पर्यटक गौरव बंसल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने करीब दो घंटे के अभियान के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। कई की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें -   मॉल के बाहर दिनदहाड़े गैंगस्टर मर्डरः पेमेंट की एक क्लिक से खुला राज, जमशेदपुर से आरोपी दबोचा

बताया जा रहा है कि यह पर्यटक दल दिल्ली के बदरपुर बॉर्डर से बाबा नीब करौरी के कैंची धाम दर्शन के लिए आया था। वापसी में रात करीब 10 बजे दोगांव के पास मटियाली बैंड पर अचानक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और 12 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि वाहन एक पेड़ से अटक गया, वरना और बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर के होटल में युवक की मौत, प्रेम संबंध को लेकर आत्महत्या की आशंका

हादसे के बाद ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा के नेतृत्व में टीम ने राहत-बचाव कार्य चलाया। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

घायलों में: विजय अग्रवाल, अजय अग्रवाल, वंश अग्रवाल, अन्नू अग्रवाल, शिल्पी, हेमंत, श्रुति, अंशिका, सोनिया, निकिता सहित चार बच्चे भी शामिल हैं।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440