हल्द्वानी में नहीं रूक रहा चोरों का आंतक, अब यहां चार दुकानों के ताले टूटे, नगदी व सामान पर हाथ साफ

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में चोरों का आतंक दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा हैं। बदमाश आये दिन महानगर में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। यहां बीती रात भी चोरों द्वारा चार दुकानों का ताला तोड़ हजारों की नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया है। आपकों बता दें कि विगत कुछ दिन पूर्व भी चोरों द्वारा पांच दुकानों के ताले तोड़ नगदी व सामान उड़ा ले गये थे। इन घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में गहरा व्याप्त है।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में प्रवेश उत्सव पर बच्चों को मिलीं किताबें, मानव अधिकार फोर्स का सराहनीय प्रयास

प्राप्त जानकारी के अनुसार डहरिया में बीती रात चोरों ने चार दुकानों के ताले तोड़ दिए। घटना का जानकारी रविवार की सुबह जब दुकानदार जब दुकान पहुंचे तब घटना की जानकारी मिली। चोरों ने योगेश के अलावा देवी दत्त सनवाल की सनेटरी, ललित मेलकानी की फास्टफूड व दलीप रावत की पेंट की दुकान के ताले तोड़ हैं। चोरों को योगेश व देवी दत्त सनवाल की दुकान से कुछ नहीं मिला जबकि ललित की फास्टफूट दुकान से एक हजार की नगदी तथा दलीप की पेंट की दुकान से करीब पांच हजार की नगदी के अलावा अन्य सामान ले उड़े। सूचना पर पहुंची टीपीनगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। काफी हद तक पुलिस चोरों के नजदीक पहुंच चुकी उनका कहना है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें -   3 अपै्रल २०२६ शुक्रवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440