तीन दिवसीय उड़ान फेस्टिवल का समापन, विधानसभा अध्यक्ष ने किया प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड वर्चुअल बाजार के माध्यम से देहरादून में महिला उद्यमियों द्वारा आयोजित तीन दिवसीय उड़ान फेस्टिवल के समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने प्रदर्शनी में लगे स्टालों का निरीक्षण कियाद्य इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिये केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों व्यवसायिक एवं घरेलू उद्योग के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाए जाने की दिशा में योजनाएं लागू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाए जाने पर विशेष रुप से जोर दिया जाता रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के हक और स्वाभिमान की लड़ाई को लेकर UKD विधि प्रकोष्ठ की हुंकार

जाखन रोड स्थित हिमालय गार्डन में आयोजित उड़ान फेस्टिवल के समापन अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने फेस्टिवल में बनारसी साड़ी, हैंडीक्राफ्ट, खिलोने, ज्वैलरी, फूल की अगरबत्ती घरेलू व्यवसाय, फर्नीचर बेडशीट आदि के स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान 75 स्टालों के माध्यम से महिला उद्यमीयो द्वारा विभिन्न उत्पादों का बेचा गया। इस दौरान स्कूल के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया गयाद्य इस अवसर पर कंचन ठाकुर, वंदना ठाकुर, रिचा कर्नवाल, ज्योति रौथान, डॉ बबिता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें -   8 जून 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440